For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM योगी ने दिया क्रिकेटर Rinku Singh को बड़ा तोहफा, इस विभाग में बनेंगे बड़े अधिकारी

08:57 AM Jun 26, 2025 IST | Neha Singh
cm योगी ने दिया क्रिकेटर rinku singh को बड़ा तोहफा  इस विभाग में बनेंगे बड़े अधिकारी
Rinku Singh

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

सपा की विधायक से हुई सगाई

रिंकू सिंह की यह नियुक्ति सिर्फ खेल उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी इसकी जोरदार चर्चा हो रही है। रिंकू सिंह की सगाई हाल ही में मछलीशहर (जौनपुर) से सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है, जो सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं, यानी अब रिंकू सिंह सीधे समाजवादी पार्टी से जुड़े एक विधायक के दामाद बन गए हैं। ऐसे में विपक्षी हलकों में सवाल उठने लगा है कि क्या योगी सरकार का यह फैसला सिर्फ खिलाड़ी को सम्मान देने के लिए है या इसके पीछे कोई रणनीति छिपी है।

संघर्ष भरा रहा रिंकू का जीवन

रिंकू सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते थे। रिंकू भी शुरुआत में इस काम में अपने पिता की मदद करते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें मैदान तक खींच लाया और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया। डीपीएस स्कूल के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट में खिताब जीतकर उन्हें शुरुआती पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कदम रखा और साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

13 करोड़ में KKR में हुए शामिल

उनके बल्ले की ताकत ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया। रिंकू ने इसके बाद भारत के लिए टी20 और वनडे मैचों में भी हिस्सा लिया। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हाल ही में रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारण से इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

Also Read- मासूम Vachi का नर्सरी में हुआ एडमिशन, CM Yogi से लगाई थी गुहार

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×