W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ट्रंप ने सीरिया संयुक्त कार्रवाई पर मैक्रों, थेरेसा से चर्चा की

NULL

06:59 PM Apr 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

ट्रंप ने सीरिया संयुक्त कार्रवाई पर मैक्रों  थेरेसा से चर्चा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर संयुक्त कार्रवाई के बारे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप और मैक्रों ने शनिवार को हुई इस बातचीत में कहा कि यह सीरिया को भविष्य में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से रोकने के लिए यह संयुक्त कार्रवाई आवश्यक थी और यह सफल रही है। इसके बाद ट्रंप ने थेरेसा मे से भी फोन पर बात की।

Advertisement

सीरिया के डौमा में सात अप्रैल को कथित तौर पर सीरियाई सुरक्षाबलों ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था और यह कार्रवाई उसी का नतीजा है। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर सीरिया के ठिकानों पर सुनियोजित हमले की सराहना भी की थी।

Advertisement

उन्होंने इस संयुक्त कार्रवाई के लिए ब्रिटेन और फ्रांस का आभार भी जताया। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया में हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करने का आह्वान किया था।

Advertisement

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×