Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP के शाहाबाद में गरजे CM योगी, कहा- एक तरफ भगवान राम के भक्त हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही

06:35 PM May 06, 2024 IST | Abhishek Kumar
CM Yogi in Hardoi

CM Yogi in Hardoi: लोकसभा चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमनत्री सीएम योगी आयदिन जानसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोल रहे है। अब उन्होंने एक संबोधन में विपक्षी पार्टियों को राम द्रोही बताया है।

 

Highlights

. शाहाबाद में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

. जो जितना राम विरोधी वो उतना राष्ट्र विरोधी है'- सीएम योगी

. कब्रिस्तान के लिए पैस आते थे, परन्तु शमशान घाट के लिए नहीं- सीएम योगी

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सोमवार को यूपी के हरदोई(CM Yogi in Hardoi) में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा "एक तरफ भगवान राम के भक्त हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही हैं। कांग्रेस ने अपने रामविरोधी विचार को अपने ही प्रवक्ता पर थोपने के कोशिश की है। कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता के खिलाफ इसलिए कार्यवाही कर दिया, क्योकि वह रामलला की दर्शन करने के लिए गई थी।

'जो जितना राम विरोधी वो उतना राष्ट्र विरोधी है'- सीएम योगी

आगे सीएम योगी ने कहा कि इन कांग्रेसियों की मति मारी गई है जो ये राम का विरोध कर रहे हैं। एक तरफ राम पर विश्वास करने वाले भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल हैं, तो दूसरी तरफ राम द्रोही पार्टियां है। जो जितना राम विरोधी है वो उतना राष्ट्र विरोधी है"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार भेदभाव कराती थी कब्रिस्तान के लिए पैस आते थे, परन्तु शमशान घाट के लिए नहीं। लेकिन अब भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ काम कर रही है। सभी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से सभी वर्गों को मिल रहा है।

कांग्रेस प्रभु राम के अस्तित्व पर उठाती है सवाल- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि "कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाती थी, जबकि सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे में आप सभी को इन पर कभी विश्वास नहीं करना है।" इसी के साथ सीएम योगी ने जयप्रकाश रावत को दुबारा से सांसद बनाने की मतदाताओं से अपील की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article