W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देगा अमेरिका

किस्मत का फैसला करने के लिए रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद पेंटागन का यह बयान आया है।

06:56 PM Jul 21, 2018 IST | Desk Team

किस्मत का फैसला करने के लिए रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद पेंटागन का यह बयान आया है।

यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देगा अमेरिका
Advertisement

यूक्रेन में रूस के प्रभाव को कम करने के मकसद से अमेरिका ने यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इस सहायता के तहत यूक्रेन को अतिरिक्त प्रशिक्षण, उपकरण और सलाह दी जाएगी ताकि यूक्रेन अपनी ताकतों की रक्षात्मक क्षमता बढ़ा सके।

बयान में कहा गया, ‘यह अमेरिका और यूक्रेन के बीच दीर्घकालिक रक्षा संबंधों की पुष्टि करता है।’ बयान में यह भी कहा गया कि 2014 से अमेरिका कुल एक अरब डॉलर से ज्यादा की सुरक्षा सहायता यूक्रेन को प्रदान कर चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस द्वारा इस क्षेत्र के किस्मत का फैसला करने के लिए रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद पेंटागन का यह बयान आया है।

अमेरिका के लिए रूस के राजदूत राष्ट्रपति एनटोली एंटोनोव ने कहा था कि सोमवार को हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने की संभावना की बात उठाई थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×