Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली-NCR में सस्ती हो गई CNG, जानिए क्या होगी नई कीमत

11:32 PM Mar 06, 2024 IST | Sagar Kapoor

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG के दाम घट गए हैं। बताया जा रहा है कि सीएनजी के दाम 2.50 रुपया प्रति किलोग्राम कम हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। इस कटौती से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली-NCR में CNG की नई दर
दिल्ली में पहले CNG 76.59 रुपया प्रति किलोग्राम था। सीएनजी के दाम में कटौती किए जाने के बाद अब इसकी कीमत 74.09 रुपया प्रति किलोग्राम हो गया है। इसी तरह दिल्ली से सटे नोएडा में सीएनजी 81.20 रुपया प्रति किलोग्राम था। अब दाम में कटौती के बाद इतनी ही सीएनजी की इसकी कीमत 78.70 रुपया हो गया है। करनाल की बात करें तो यहां पहले सीएनजी का दाम प्रति किलोग्राम 81.93 रुपया था। अब इसकी कीमत 78.70 रुपया है। करनाल में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.43 रुपया हो गया तो वहीं गुरुग्राम में 80.12 रुपया हो गया। बताया जा रहा है कि नई कीमतें गुरुवार की सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी।
देश में कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सीएनजी के दामों में कटौती से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी ही कुछ ही समय पहले मुंबई और उसके आसपास के शहरों में भी MGL ने सीएनजी के दाम में ढाई रुपये की कटौती की गई थी। मुंबई में अब किलोग्राम सीएनजी का दाम 73.50 रुपया हो गया है।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article