Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिर हुई CNG-PNG के दामों बढ़ोतरी, 80 पैसे महंगी हुई गैस, पिछले एक महीने में 4 रुपये का इजाफा

दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक बार फिर से इजाफा किया है। शुक्रवार को सरकार ने 80 पैसे की बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी में अब 60.81 रुपये प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध होगी..

08:27 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक बार फिर से इजाफा किया है। शुक्रवार को सरकार ने 80 पैसे की बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी में अब 60.81 रुपये प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध होगी..

दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक बार फिर से इजाफा किया है। शुक्रवार को सरकार ने 80 पैसे की बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी में अब 60.81 रुपये प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध होगी, इससे पहले गुरुवार तक यह दाम 60.01 रुपये था।  
आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग चार रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है। आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है।
आईजीएल की लागत बढ़ गई है
सरकार ने बृहस्पतिवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी। उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। कंपनी ने हालांकि खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो होंगे जबकि गुरुग्राम यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध होगा। सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है। इसका कारण वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों का प्रभाव है।
Advertisement

दुनिया में सभी समस्याओं का समाधान वेदों और उपनिषदों में मौजूद, हमें इनका अनुकरण करना चाहिए: अमित शाह

Advertisement
Next Article