Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छह दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, जानिए राजधानी सहित कई शहरों के रेट

देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी को बार-बार झटका लग रहा है और ऐसे में आज फिर से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

09:22 AM May 21, 2022 IST | Desk Team

देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी को बार-बार झटका लग रहा है और ऐसे में आज फिर से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी को बार-बार झटका लग रहा है और ऐसे में आज फिर से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने सीएनजी की कीमतों में दो रुपए का इजाफा किया है। जिसके बाद से दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 75.61 रुपए प्रतिकिलोग्राम हो गई है। इसके अलावा एनसीआर नोएडा और गाजियाबाद  में 78.17 रुपए प्रति किलोग्राम वहीं गुरुग्राम में 83.94 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम और हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 86.07 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। बता दें कि, आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) के मुताबिक आज सुबह से सीएनजी के दामों में बदलाव किया गया है।   
पिछले सप्ताह भी की गई थी दो रुपए की बढ़ोतरी
वहीं इससे पहले 15 मई 2022 को दो रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आठ रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करे तो, करीब 45 दिन से इनके दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि, यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है।
Advertisement

देश के चार बड़ महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर            पेट्रोल                         डीजल

दिल्ली             105.41                     96.67

मुंबई               120.51                     104.77

चेन्नई              110.85                     100.94

कोलकाता         115.12                      99.83

Advertisement
Next Article