For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CNG के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR में आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

12:05 PM Dec 14, 2023 IST | Nidhi Kasana
cng के दाम बढ़े  दिल्ली ncr में आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

CNG Current Price in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई जिससे से लोगों की जेब ढीली हो सकती है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए एक बड़ा झटका है। आज से सीएनजी के दाम एक रुपये बढ़ गए हैं, जिससे लोगों को अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 76.59 रुपये खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सीएनजी के दाम 75.59 रुपये प्रति किलो थे।

साल में चार बार बढ़ चुके है दाम (CNG Current Price in Delhi)

इस साल सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। इससे पहले नवंबर, अगस्त और जुलाई में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है।दिल्ली के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। नोएडा में सीएनजी अब 82.20 रुपये प्रति किलो और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो मिलेगी। गाजियाबाद में सीएनजी का दाम 81.20 रुपये और गुरुग्राम में 83.62 रुपये प्रति किलो हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि

बता दें कि सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि है। सीएनजी की बढ़ती कीमतों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इससे लोगों के परिवहन खर्च में भी इजाफा होगा। सरकार से सीएनजी के दामों को कम करने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस मामले में ध्यान देना चाहिए और सीएनजी के दामों को कम से कम स्थिर रखना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nidhi Kasana

View all posts

Advertisement
×