W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में 500 माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चलेंगी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में सरकार संचालित 500 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1.90 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे।

03:04 PM Nov 16, 2019 IST | Desk Team

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में सरकार संचालित 500 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1.90 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे।

उत्तराखंड में 500 माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चलेंगी
Advertisement
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 500 माध्यमिक स्कूलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग वाली कक्षाओं से जोड़ने के लिये एक परियोजना का शनिवार को उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को नयी प्रौद्योगिकी से लाभ होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ली जाने वाली इन कक्षाओं में छात्र शिक्षक से उसी क्षण सवाल भी पूछ सकेंगे।
Advertisement
यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में सरकार संचालित 500 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1.90 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक शुरूआत में 150 स्कूलों को परियोजना के साथ जोड़ा जाएगा। शेष 350 स्कूलों को अगले 15 दिनों में इससे जोड़ा जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×