'कांग्रेस गिराओ सीएम बनो ' आयकर विभाग के अधिकारियों पर कोयला व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी का गंभीर आरोप, जानिये!
महाराष्ट्र के बाद क्या अब छत्तीसगढ़ में एकनाथ शिंदे की तलाश की जा रही ? क्योकि कहा जा रहा की 90 में से 71 विधानसभा सीट के साथ सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ से भी हाथ धो सकती हैं। ये सवाल कोयला व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के एक खुलासे के बाद उठने लगे हैं। आयकर विभाग के
01:32 PM Jul 11, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र के बाद क्या अब छत्तीसगढ़ में एकनाथ शिंदे की तलाश की जा रही ? क्योकि कहा जा रहा की 90 में से 71 विधानसभा सीट के साथ सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ से भी हाथ धो सकती हैं। ये सवाल कोयला व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के एक खुलासे के बाद उठने लगे हैं। आयकर विभाग के बारे में एक बयान देते हुए सूर्यकांत तिवारी ने कहा की अधिकारियों पर राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं। तिवारी ने यह भी कहा की गलत बयान देकर मुख्यमंत्री कार्यलय की उप सचिव सौम्या चौरसिया को फंसाया जा रहा हैं।
वही, आयकर विभाग द्वारा 30 जून को छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया के घर पर छापेमारी की गई थी। इस छापे के बाद राज्य में सियासी घमासान शुरू हो गया। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद अब तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कई खुलासे किये हैं।
सूर्यकांत तिवारी ने कोर्ट में जाने की दी धमकी
अपने वीडियो में सूर्यकांत तिवारी ने कहा की अधिकारी उसे झूठे बयान देने के लिए मजबूर कर रहे थे। उनका कहना था की उन्हें सत्ता परिवर्तन करने के बाद मुख्यमंत्री बनने का भी ऑफर मिला हैं। सूर्यकांत ने बताया की आयकर की टीम ने उनसे कहा की प्रदेश के 40 से 45 विधायकों से उसके बहुत अच्छे संबंध हैं, इसके बाद बाकी के विधायकों से बातचीत के बाद सत्ता पलट हो जाएगी।
हम आपको बता दें, वीडियो में सूर्यकांत तिवारी ने साफ कहा की जिस तरह से उन्हें झूठे बयान देने के लिए मजबूर किया गया हैं, उसके खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा की अगर उनके या फिर उनके घर के लोगों के साथ कोई घटना घटती हैं तो इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी और छत्तीसगढ़ बीजेपी के वे नेता जिम्मेदार होंगे जो राज्य में गलत तरह से सत्ता में परिवर्तन लाना चाहते हैं।
Advertisement
Advertisement