Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Coconut flour: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है यह आटा, सेहत को भी देता है कई फायदे

08:00 AM Dec 28, 2023 IST | Yogita Tyagi
Cocount Flour

Coconut flour:  गेहूं के आटे की रोटी तो आप हमेशा खाते होंगे लेकिन क्या कभी आपने नारियल के आटे की रोटी खाई है? यदि नहीं तो हम आपको बता दें कि नारियल के आटे की रोटी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही इसके सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। गेहूं के आटे में भी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है लेकिन नारियल के आटा सेहत के लिए इससे कहीं ज्यादा फायदेमंद है। नारियल के आटे में अच्छी मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम रहता है। बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो नारियल का आटे के बारे में अभी तक नहीं जानते होंगे, लेकिन नारियल का आटा होता है जो सेहत को अनगिनत फायदे देता है। नारियल के आटे को नारियल को सूखा का तैयार किया जाता है, यह आपको किसी भी आटे की दुकान पर मिल जायेगा। आइये जानते हैं नारियल के आटे से कौन-कौन से लाभ आपको मिल सकते हैं?

डायबिटीज पर रखता है लगाम

Advertisement

नारियल का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसके पीछे का मुख्य कारण इसमें गेहूं के आटे की तुलना में कम पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट है। इसमें कम कार्बोहाइड्रेट होना शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है, इसलिए डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को यह अवश्य खाना चाहिए।

मोटापे की समस्या को करता है दूर

नारियल का आटा शरीर पर फैट को नहीं चढ़ने देता है, इसके सेवन से व्यक्ति मोटापे की समस्या से बच सकता है। नारियल के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भूख को नियंत्रण में करता है जिससे वजन कम होने लगता है साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मज़बूत रहता है।

शरीर रहता है ऊर्जावान

नारियल के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इस आटे में हेल्दी फैट पाया जाता है जो शरीर की ऊर्जा को बनाये रखने में मददगार है। सुबह नाश्ते में नारियल के आटे की रोटी खाने से पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।

मांसपेशियां होती हैं मज़बूत

नारियल का आटा मसल्स की ग्रोथ और स्ट्रेंथ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसको खाने से मांसपेशियों में दर्द नहीं रहता है और मांसपेशियों से जुड़ी कोई बीमारी होने से भी बहुत हद तक बचाव होता है।

फ्री रेडिकल्स की समस्या से छुटकारा

नारियल के आटे का सेवन फ्री रेडिकल्स की समस्या को दूर करने की क्षमता रखता है। इसमें मौजूद आयरन, कॉपर और मैंगनीज फ्री रेडिकल्स को अलग करता है। साथ ही नारियल का आटे का सेवन आपके दिल को मज़बूत रखता है जिससे दिल से जुड़ा कोई रोग होने का खतरा खत्म होता है साथ ही इससे बैड कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article