W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सर्दी-जुकाम आसपास भी नहीं भटकेगा, इस मसाले का पानी पियें

सर्दियों में हर रोज जायफल का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

05:09 AM Dec 09, 2024 IST | Ranjan Kumar

सर्दियों में हर रोज जायफल का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

सर्दी जुकाम आसपास भी नहीं भटकेगा  इस मसाले का पानी पियें
Advertisement

किचन में रखे मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर जायफल का पानी सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

रोजाना जायफल का पानी पीने से इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए जायफल का पानी पियें। जायफल का पानी आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर सकता है। एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मसाले के पानी को कंज्यूम किया जा सकता है। दिल को मजबूत बनाने के लिए भी जायफल का पानी पिया जा सकता है।

नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी कारगर

जायफल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जायफल का पानी फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इस पानी को पीकर आप अपने स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। जायफल का पानी आपकी बॉडी को रिलैक्स कर नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी कारगर साबित होता है।

त्वचा पर भी डालता है पॉजिटिव असर

आयुर्वेद के मुताबिक सोने से पहले जायफल का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जायफल का पानी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है। बता दें, मसाले का पानी आपकी सेहत के साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×