For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बर्फ से ढकी जम्मू-कश्मीर की वादियां, पहलगाम में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे

05:13 AM Jan 10, 2025 IST | Himanshu Negi

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे

बर्फ से ढकी जम्मू कश्मीर की वादियां  पहलगाम में कड़ाके की ठंड

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण वादियां बर्फ से ढकी गयी है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भीषण ठंड से तापमान मे अधिक गिरावट दर्ज की गई। कश्मीर घाटी में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है और लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहले कश्मीर घाटी का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान था लेकिन अब पहलगाम सबसे ठंडा स्थान बन गया है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी औऱ तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बारिश की भी संभावना है। बता दें कि कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र पहलगाम रहा। वहीं कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री तक दर्ज किया गया। गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान -9.6 दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×