For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi-NCR में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा

Delhi-NCR: पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर

05:30 AM Mar 05, 2025 IST | IANS

Delhi-NCR: पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर

delhi ncr में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड  तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर में चल रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले एक हफ्ते में यह तापमान 17 डिग्री तक वापस पहुंचेगा। मंगलवार सुबह से ही चल रही तेज हवा एक बार फिर ठंडक का एहसास करवा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

Delhi Police के आदेश पर Rohini में सघन चेकिंग, रात 9 से सुबह 2 बजे तक अभियान

IMD के मुताबिक इन तेज हवाओं के चलने का सिलसिला गुरुवार सुबह से थमने की उम्मीद है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की आशंका जताई गई है। ठीक ऐसे ही 7 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।

8 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

10 मार्च को अधिकतम तापमान तो 31 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है और उसका सीधा असर अब एनसीआर के लोगों पर भी हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×