राजस्थान में ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ी, कोहरे का अलर्ट जारी
राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 17 जनवरी 2025 को राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। #imdweatherupdate #visibilityalert #fogalert #densefog #verydensefog pic.twitter.com/P5VkSyAH1C
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 17, 2025
शीतलहर से बढेगी ठंड
राजस्थान में शीतलहर से ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर, पाली, जोधपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जालोर जिलों मे मौसम साफ रहने की संभावना है। राजस्थान में कोटा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा मौसम विभाग ने कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Join Channel