Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Cold Remedies: सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 

11:14 AM Jan 12, 2024 IST | Aastha Paswan

Cold Remedies: ठंड का मौसम सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियां भी अपने साथ लेकर आता है। इसके कारण  हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी हज काफी असर पड़ता है। इसलिए  जरूरी है कि हम इस मौसम में अपना खास ख्याल रखें। इनसे राहत पाने के आप दादी-नानी के नुस्खे की मदद ले सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू उपाय, जिससे आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Highlights

सर्दी के मौसम में फ्लू और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है

सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होती जाती है। इस दौरान फ्लू, खांसी-जुकाम आदि का मामले काफी अधिक बढ़ जाते हैं। कंजेशन, नाक से पानी आना, खांसी जैसी परेशानियां हमारे रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित करती हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे कंजेशन और जुकाम से मिल सकता है छुटकारा।

Advertisement

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी कारगर है। दादी-नानी भी सर्दी और जुकाम से छुटकारा  पाने के लिए इस नुस्खे को आजमाने की सलाह देती थीं। दरअसल, हल्दी में कर्क्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबल गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से यह कंजेशन और जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।

तुलसी

तुलसी लगभग हर घर में पाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन यह आपकी सर्दी को ठीक करने में भी काफी मददगार हो सकता है। तुलसी म्यूकस निकालने में मदद करता है, जिससे कफ की वजह से होने वाली कंजेशन से राहत मिल सकता है।

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसकी चाय बनाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक के कुछ टुकरों को पानी में उबाल लें और इसे पीएं। इससे जुकाम की समस्या से बच सकते हैं।

मुलेठी

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबल गुण पाए जाते हैं, जो कंजेशन और गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकता है। इसलिए इसकी चाय बनाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

शहद

शहद कोल्ड के लक्षणों से राहत दिलवाने में मदद कर सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए इसे नींबू या अदरक के साथ पीने से कंजेशन और गले की खराश से राहत मिल सकती है।

भाप लें

कंजेशन से राहत दिलाने में भाप लेना काफी मददगार हो सकता है। इसलिए गर्म पानी में पीपरमिंट ऑयल डालकर भाप लेने से कंजेशन को राहत मिल सकती है। इसके अलावा, यह गले को मॉइस्ट कर, म्यूकस को गले में जमा होने से मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article