पंजाब-चंडीगढ़ के 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, इस दिन से राहत के आसार
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के अधिकतर जिलों में ठंडी हवा चल रही है। राहत की बात है कि दोपहर में धूप खिल रही है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल जाती है। पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम पारा संगरूर में दर्ज हुआ। यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर शामिल हैं।
शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना
इन जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने के आसार हैं। ऐसे ही अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है।
16 दिसंबर से राहत मिलने की संभावना
पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट है। कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा था। अब पारा सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 दिसंबर से राहत मिलने के आसार हैं। सुबह में थोड़ी कम होगी। इस बीच बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे आने वाला सप्ताह शुष्क रह सकता है।
इन शहरों का पूर्वानुमान
चंडीगढ़ : कोल्ड वेव का अलर्ट। पारा 4 से 23 डिग्री रहने का अनुमान।
अमृतसर : कोल्ड वेव का अलर्ट। पारा 4 से 20 डिग्री रहने का अनुमान।
जालंधर : कोल्ड वेव का अलर्ट। पारा 4 से 20 डिग्री रहने का अनुमान।
लुधियाना : आसमान साफ रहेगा। पारा 5 से 21 डिग्री रहने का अनुमान।
पटियाला : आसमान साफ रहेगा। पारा 7 से 22 डिग्री रहने का अनुमान।
मोहाली : कोल्ड वेव का अलर्ट। पारा 6 से 22 डिग्री रहने का अनुमान।

Join Channel