Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट, 10 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

03:33 AM Dec 13, 2024 IST | Ranjan Kumar

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान से सटे हिसार, नारनौल, भिवानी, सिरसा में पाला जमना शुरू हो गया है। फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में सबसे कम 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा हिसार है। इसके अतिरिक्त 10 जिलों में पारा 5 डिग्री या उससे नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आज 17 शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की वजह से रात के तापमान में और गिरावट आएगी।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं।

हिसार में लुढ़का सबसे अधिक पारा

हिसार में सबसे ज्यादा 6 डिग्री तक पार गिरा है। कृषि वैज्ञानिकों ने ठंड से फसलों को बचाने के लिए खेतों में सिंचाई करने की सलाह दी है। इसी तरह बागवानी में भी पौधों को पानी देने की सलाह दी है। इसके साथ ही पशुओं को खुले में नहीं बांधने और अच्छी खुराक देने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

15 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का कहना है कि 15 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जिलों में धुंध भी छा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Next Article