पंजाब के 18 जिलों में शीतलहर, इस शहर का पारा 0 डिग्री पहुंचा
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी।
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज (18 दिसंबर) को 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। दरअसल, तापमान में तेजी से गिरावट आ रही। बता दें, 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैसे, यह सामान्य के करीब है। फरीदकोट में सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। अब रातें और सर्द होने लगी हैं। फरीदकोट में रात का तापमान 0 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इस चलते आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा।
इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी
आज कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली के लिए येलो अलर्ट है।
किस शहर में कितना पारा?
चंडीगढ़ : कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। तापमान 6 से 22 डिग्री रहने के आसार हैं।
अमृतसर : कोल्ड वेव का अलर्ट है। तापमान 4 से 21 डिग्री रह सकता है।
जालंधर : कोल्ड वेव का अलर्ट जारी हुआ है। तापमान 4 से 21 डिग्री रह सकता है।
लुधियाना : कोल्ड वेव का अलर्ट है। तापमान 4 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पटियाला : कोल्ड वेव का अलर्ट है। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली : कोल्ड वेव का अलर्ट है। तापमान 8 से 21 डिग्री रह सकता है।