Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में ठंड का प्रकोप, अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना सहित कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की

04:09 AM Jan 08, 2025 IST | Himanshu Negi

मौसम विभाग ने पटना सहित कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की

 बिहार में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे बिहार में कोहरे की चादर छाई हुई है, बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बिहार में आगामी तीन दिनों तक सुबह और शाम को घने कोहरे और दिन में धुंध छाए रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि सर्द हवा 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी जिससे ठिठुरन भरी ठंड का असर और बढ़ेगा। सर्द हवा के कारण तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने की संभावना जताई है।

Advertisement

कोल्ड वेव की चेतावनी

बिहार में सर्द हवा चलने के कारण मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार की राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। शीत लहर के कारण बिहार में 8-9 जनवरी 2025 को सबसे ठंड दिन होने का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बिहार में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने आज बिहार में सबसे ठंडा दिन का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से ही बिहार के कई जिलों में घना कोहरा औऱ धुंध छाई रही। बिहार की राजधानी पटना सहित 23 शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और राज्य के 32 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बिहार के छपरा शहर को ठंडा शहर घोषित किया, क्योंकि छपरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं किशनगंज सबसे गर्म शहर रहा, यहां का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement
Next Article