Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी, तापमान छह डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

05:28 PM Dec 25, 2019 IST | Shera Rajput

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
 
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। 
उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 
राष्ट्रीय राजधानी में गत 16 दिसम्बर से नौ सर्द दिन दर्ज किये गये है जो 2003 में दर्ज किये गये दिनों के बराबर है। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार एक शीत दिवस (कोल्ड डे) होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है। 
उन्होंने बताया कि ‘‘सीवियर कोल्ड डे’’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। 
इस बीच मध्यम गति वाली हवा ने बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार किया। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 350 पर दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को सूचकांक 383 था। 
Advertisement
Next Article