W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह संभालेंगे सैन्य अकादमी की कमान

पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध पर चीनी सेना के साथ छह दौर की वार्ता का नेतृत्व करने वाले लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह को प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

11:49 PM Sep 30, 2020 IST | Shera Rajput

वह आईएमए के कमांडेंट का प्रभार संभालने के लिये मौजूदा पद को मध्य अक्टूबर तक छोड़ देंगे, जिस पर वह एक साल से थे। 
सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल पीजेके मेनन 14 वीं कोर के प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की जगह लेंगे। 
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह 14 वीं कोर के प्रमुख के तौर पर लद्दाख में संपूर्ण तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वह चीनी सैनिकों के आक्रामक व्यवहार से प्रभावी तरीके से निपटने के लिये अहम निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा भी रहे हैं। 
सूत्रों ने बताया कि कोर कमांडर वार्ता का सातवां दौर यदि मध्य अक्टूबर से पहले होता है तो सिंह उसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×