Commonwealth Games 2022 : श्रीलंका के 2 खिलाड़ी और 1 अधिकारी गायब, पुलिस की जांच जारी
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहुंचे श्रीलंकाई दल ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को पासपोर्ट जमा कराने को कहा है कि क्योंकि दल में शामिल तीन सदस्य अपने संबंधित खेल गांव से गायब हो गए हैं।
11:06 PM Aug 03, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहुंचे श्रीलंकाई दल ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को पासपोर्ट जमा कराने को कहा है कि क्योंकि दल में शामिल तीन सदस्य अपने संबंधित खेल गांव से गायब हो गए हैं।
Advertisement
भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने खेलों के लिए 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल चुना था।
Advertisement
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए धन दिया है।
Advertisement
श्रीलंकाई टीम के प्रेस अताशे गोबीनाथ शिवराजा ने पुष्टि की कि एक जूडो खिलाड़ी, एक पहलवान और जूडो मैनेजर गायब हो गए हैं।
शिवराजा ने कहा, ‘‘हमने सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को घटना के बाद सभी खेल गांव में अपने संबंधित स्थल के अधिकारियों को अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। पुलिस जांच कर रही है और तीनों ब्रिटेन की सीमाओं को पार नहीं कर सकते हैं। जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
श्रीलंकाई जूडो टीम में तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। खबरों के मुताबिक लापता जूडो खिलाड़ी एक महिला है।
जूडो और कुश्ती स्पर्धाएं कोवेंट्री एरिना में हो रही हैं जो बर्मिंघम से 30 मिनट की दूरी पर है।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में बेहद कठिन समय का सामना करना पड़ा क्योंकि देश में भोजन और ईंधन की भारी कमी है और देश भारी कर्ज संकट से जूझ रहा है।
ईंधन की कमी के कारण पिछले तीन महीनों में बास्केटबॉल टीम के सदस्यों को अपने प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Join Channel