For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रपति और PM मोदी ने बजरंग और अंशु को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण और रजत पदक जीतने में क्रमश: बजरंग पूनिया और अंशु मलिक को बधाई दी।

11:07 PM Aug 05, 2022 IST | Shera Rajput

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण और रजत पदक जीतने में क्रमश: बजरंग पूनिया और अंशु मलिक को बधाई दी।

commonwealth games 2022   राष्ट्रपति और pm मोदी ने बजरंग और अंशु को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण और रजत पदक जीतने में क्रमश: बजरंग पूनिया और अंशु मलिक को बधाई दी।
Advertisement
भारत के स्टार पहलवान बजरंग ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में कनाडा के लाचलान मैकनील को 9-2 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।
अंशु को फाइनल में नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये से 3-7 से हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रपति ने बजरंग पूनिया के लिए ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में लगातार स्वर्ण जीतने और इतिहास रचने के लिए बजरंग पूनिया को बधाई। आपकी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आपका स्वर्ण पदक सर्वश्रेष्ठ बनने की ललक और नये भारत की भावना को दर्शाता है।’’
Advertisement
उन्होंने अंशु के लिए लिखा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई। आपने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहलवानों में से एक के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। आपके सभी भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’
मोदी ने बजरंग पूनिया के लिए लिखा, ‘‘प्रतिभाशाली बजरंग पूनिया  निरंतरता और उत्कृष्टता का पर्याय हैं। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लगातार तीसरे स्वर्ण पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उनका जज्बा और आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। मेरी शुभकामनाएं ।’’
प्रधानमंत्री ने मोदी ने अंशु को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘अपने जन्मदिन के दिन कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु को बधाई। भविष्य में खेलों में सफल यात्रा के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। खेलों के प्रति उनका जुनून भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×