केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान : कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की। केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से करने को लेकर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की और इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया।
01:44 AM Feb 19, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की। केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से करने को लेकर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की और इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया।
Advertisement
सत्ता की लालसा के कारण आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम दोनों हैं – कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ‘जहां शहीद भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, वहीं अरविंद केजरीवाल अपना एक भी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वह सत्ता की लालसा के कारण आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम दोनों हैं। केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है और वोट के लिए उनकी हताशा को दर्शाता है।’
सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और मान को CM बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए – केजरीवाल
Advertisement
केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कुमार विश्वास की ओर से केजरीवाल के कथित अलगाववादी विचारों को लेकर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूं जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है,अस्पताल बनवाता है,बिजली ठीक करता है। दुनिया का मैं पहला ‘स्वीट आतंकवादी’ हूं, अंग्रेज भगत सिंह से खौफ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूं।’
दिल्ली के सीएम ने कहा, ‘100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज भगत सिंह के चेले को आतंकवादी साबित करने की कोशिश हो रही है। मैं उनका कट्टर फॉलोअर हूं। आज, इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इन सभी भ्रष्ट लोगों ने मिलकर भगत सिंह के चेले (शिष्य) को आतंकवादी घोषित किया है, लेकिन लोग सच जानते हैं।’
आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने अलग राष्ट्र का पीएम बनने की बात कही थी। एक वीडियो में, कुमार कहते दिख रहे हैं, ‘एक दिन, उन्होंने (केजरीवाल) मुझसे कहा था कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र के पहले पीएम बनेंगे। वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं।’
प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा, ‘वे सभी मेरे खिलाफ मिल गए हैं और मुझे आतंकवादी कह रहे हैं। यह कॉमेडी है? अगर ऐसा है, तो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं करते?’
मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने पूछा कि केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां अब तक क्या कर रही थीं। उन्होंने कहा, Òकांग्रेस और भाजपा के अब तक के कार्यकाल में एजेंसियां क्या कर रही थीं? उन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया? यह कितना हास्यास्पद मामला है।’
कुमार विश्वास के वीडियो पर केजरीवाल पर हमला करने वालों में पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं, जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर अलगाववादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
Advertisement