दिल्ली में 1 जनवरी 2023 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उत्पादन और भंडारण पर रहेगी रोक
दिल्ली में अगले साल जनवरी तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 23 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है।
11:21 AM Sep 07, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली में अगले साल जनवरी तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 23 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है।
Advertisement
गोपाल राय ने कहा, ”इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।”
इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।
प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) September 7, 2022
उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
Advertisement