Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bhai Dooj की तिथि को लेकर है कंफ्यूज? जान लीजिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

03:12 PM Nov 13, 2023 IST | Ritika Jangid

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर कलावा बांधती है, माथे पर टीका लगाती है और उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

Advertisement

हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। लेकिन इस बार लोग भाईदूज की तिथि को लेकर असमंजस में हैं। अगर आप भी भाईदूज की तिथि को लेकर कंफ्यूज है तो अब आप भाई दूज का शुभ मुहू्र्त एवं पूजा का सही समय नोट जान लीजिए।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर आरंभ होगी जिसके बाद अगले दिन यानी 15 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक समाप्त होगी। यह पर्व दिन की बेला में मनाया जाता है। अत: 14 नवंबर को दोपहर के समय से बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगा सकती हैं और कलावा बांध सकती हैं।

टीके का शुभ समय

भाई दूज के दिन टीके का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 19 मिनट तक है। इस समय में बहनें पूजा कर भाई की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर सकती हैं। इस दिन यम द्वितीया भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यम देवता अपनी बहन यमुना जी के घर गये थे।

भाई की रक्षा का पर्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार,यदि कोई भाई बहन के घर जाकर भोजन करता है तो वह अकाल मृत्यु से बच सकता हैं। कहा जाता है कि जो भी भाई बहन यह पर्व पूरे विधि विधान से मनाते हैं तो उनकी किसी दुर्घटना में मृत्यु होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। साथ ही भाई दूज मनाने से बहनों-भाईयों को सुख-समृद्धि, संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article