For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एनिमल फिल्म में पिता को देख भावुक सुरेश ओबेरॉय को दी बधाई

04:31 PM Dec 01, 2023 IST | Nisha Pathak
एनिमल फिल्म में पिता को देख भावुक सुरेश ओबेरॉय को दी बधाई

संदीप रेडी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक भी इस पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के पिता और एक्टर सुरेश ओबेरॉय ने भी लंबे समय के बाद पर्दे पर कमबैक किया है। सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म में दादाजी का किरदार निभाया है।  अब  सुरेश ओबेरॉय की तारीफ करते हुए विवेक ओबेरॉय ने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। इस नोट में विवेक ने पिता की जमकर तारीफ की है। साथ ही एनिमल फिल्म की पूरी कास्ट को शुभकामनाएं भी दी हैं। विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एनिमल की पूरी कास्ट की एक तस्वीर शेयर कर अपने दिल की बात कही।

आप मेरे 'आदर्श' और 'पसंदीदा अभिनेता' रहेंगे

विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एनिमल फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें सुरेश ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में विवेक ने पिता के लिए लिखा आपको और टीम को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं। मेरे हमेशा के आदर्श और मेरे पसंदीदा अभिनेता सुरेश ओबेरॉय, आपकी शानदार वापसी के लिए शुभकामनाएं। इस दिसंबर में एनिमल सफलता के साथ और भी जोर से दहाड़ें। रॉकस्टार संदीप रेड्डी वांगा के साथ कबीर सिंह में सफलतापूर्वक काम करने के बाद आप इस मास्टरपीस को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, यहां एनिमल की पूरी कास्ट है

फैंस को पसंद आया बाप-बेटे का प्यार

विवेक ओबेरॉय के इस पोस्ट पर फैंस अपना रिएक्शन देते रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को बाप-बेटे का प्यार खूब पसन्द आ रहा है। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा 'वास्तव में एक महान अभिनेता हैं'। एक अन्य ने लिखा 'वाह, अपने पिता को वापस देखना कितना अद्भुत होता है'। इस से पहले सुरेश ओबेरॉय को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने शाहिद के पिता राजधीर सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी देखा गया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×