W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस ने BJP-आप पर लगाया विकास के नाम पर धोखा और छलावा करने का आरोप

कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और निगम में लम्बे समय तक सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों ने खूबसूरत दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण व भ्रष्टाचार में अव्वल बनाकर रख दिया।

01:14 PM Nov 14, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और निगम में लम्बे समय तक सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों ने खूबसूरत दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण व भ्रष्टाचार में अव्वल बनाकर रख दिया।

कांग्रेस ने bjp आप पर लगाया विकास के नाम पर धोखा और छलावा करने का आरोप
Advertisement
दिल्ली में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और निगम में लम्बे समय तक सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों ने खूबसूरत दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण व भ्रष्टाचार में अव्वल बनाकर रख दिया। कांग्रेस ने कहा कि आप और बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के साथ विकास के नाम पर धोखा, छलावा और वादाखिलाफी की है।
Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर फ़रहाद सूरी ने दरियागंज वार्ड से अपना नामांकन आज दाखिल करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ़ सपने दिखाकर वाहवाही बटोरने का काम कर रही है। दिल्ली के विकास पर लगने वाला पैसा अपनी छवि चमकाने के लिए प्रचार पर लगाया जा रहा है।
उन्होंने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए चौबीस घंटे तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की आवाम के साथ निरंतर झूठ बोलकर वाहवाही बटोरने का काम किया है लेकिन अब लोग उनकी चाल और छल को समझ चुके हैं।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में आज भी बड़ी संख्या में अतिथि अध्यापक काम कर रहे हैं जबकि आठ साल पहले केजरीवाल ने सभी को पक्का करने का वादा किया था। झूठे वादे और लोगों को गुमराह करना आम आदमी पार्टी की नियति बन गई है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने वाले आम आदमी पार्टी के नेता बेचारा बनकर स्वयं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट ले रहे हैं। झूठे सपने बेचने वालों को निगम चुनाव में जनता अवश्य जवाब देगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने आठ वर्षों के शासन में राजधानी को बेरोजगारी में चरम पर पहुँचा दिया है। दिल्ली सरकार के अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों को अब तक पक्का नही किया तो निगम चुनावों के लिए उनका यह वायदा बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के दौरान निगम को पूरा पैसा समय पर दिया जाता था जिसके कारण निगम कर्मचारी वेतन व भत्तों को लेकर कभी भी हड़ताल पर नही गए।
फ़रहाद सूरी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए। निगम के भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी और बीजेपी बराबर की भागीदार रही जिन्होंने दिल्ली नगर निगम को कंगाल बना दिया। नए नक्शे, लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा करने का खोखला वायदा करके केजरीवाल दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों को गुमराह कर रहे है।
निगम चुनावों केजरीवाल खोखले वायदे करके दिल्लीवालों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का रेहड़ी पटरी वालों को वेंडिंग जोन में जगह देने का दिलासा पूरी तरह आधारहीन है क्योंकि कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा रेहड़ी पटरी अजीविका कानून लागू करने के बावजूद पिछले आठ वर्षों में दिल्ली सरकार ने इसे लागू नही किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के शासन में रेहड़ी पटरी वालों के उपर हमेशा ही तलवार लटकी रही है। कांग्रेस के नेता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 08 वर्षों में अभी तक एक भी नया स्कूल या अस्पताल अपनी बुनियाद पर नही बनाया है।
शिक्षा के झूठे मॉडल का बखान करने वाले केजरीवाल की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकता दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों का गिरता हुआ शिक्षा का स्तर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल पहले ही कोविड के दौरान खुल चुकी है जब दिल्ली में कोविड से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हुई और केजरीवाल ने अपने आप को बेचारा साबित करता रहा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×