Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा- सत्ता हथियाने के लिए ‘झूठे वादे’ कर रही कांग्रेस और AAP

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता हथियाने के लिए पंजाब के लोगों से ‘झूठे वादे’ कर रही है।

08:14 PM Feb 05, 2022 IST | Desk Team

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता हथियाने के लिए पंजाब के लोगों से ‘झूठे वादे’ कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता हथियाने के लिए पंजाब के लोगों से ‘झूठे वादे’ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और वादों को पूरा करने के मामले में भाजपा का पुराना रिकॉर्ड रहा है। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में जीत मिली तो भाजपा नीत गठबंधन राज्य को विकास के पथ पर ले जाएगा। 
Advertisement
वे पंजाब को कुछ नहीं देने जा रहे, बल्कि जो कुछ बचा है उसे भी निश्चित रूप से ले लेंगे 
समाज के विभिन्न तबकों को चीजें ‘मुफ्त में देने’ के आप के वादे पर राठौर ने कहा कि वे पंजाब को कुछ नहीं देने जा रहे, बल्कि जो कुछ बचा है उसे भी निश्चित रूप से ले लेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘’पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, वे पंजाब को कुछ नहीं देने जा रहे, बल्कि जो कुछ बचा है उसे भी निश्चित रूप से ले लेंगे।’ ‘आप’ पंजाब से मादक पदार्थ की समस्या को मिटाने की बात कर रही है, लेकिन उन्होंने पार्टी की मंशा पर सवाल उठाया।  

PM मोदी ने 216 फीट ऊंची ”स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी” का किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

क्या आपने उनके फैसलों का पुराना रिकॉर्ड देखा है? 
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, ‘क्या आपने उनके फैसलों का पुराना रिकॉर्ड देखा है? दिल्ली में उन्होंने सूखे के दिनों को 21 से घटाकर तीन कर दिया और स्कूलों के नजदीक शराब की दुकानें खोल दीं।’’ एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब कांग्रेस की हालत सबको मालूम है, वे केवल किसी तरह सत्ता हथियाना चाहते हैं। राठौर ने कहा कि आप और कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए केवल झूठे वादे कर रही हैं। 
पंजाब में उनका काफी सम्मान है, वह राष्ट्रवादी हैं 
पंजाब विधानसभा के चुनाव 20 फरवरी को होंगे जिसमें भाजपा अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढिंढसा की अगुवाई वाली शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन करके लड़ रही है। अमरिंदर सिंह को लेकर एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा, ‘‘पंजाब में उनका काफी सम्मान है, वह राष्ट्रवादी हैं। वह पार्टी नेतृत्व के थोपे गए फैसलों को नहीं मानते इसलिए उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया।’’
Advertisement
Next Article