Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस ने पंजाब की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का लिया ऐलान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को लुधियाना से मिला टिकट

02:22 PM Apr 29, 2024 IST | Gautam Kumar

Congress: कांग्रेस (Congress) ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 29 अप्रैल को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम का ऐलान किया है। विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब से, कुलबीर जीरा को साहिब से और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को लुधियाना से मैदान में उतारा गया है।

Highlights:

Congress ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले कांग्रेस (Congress) ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर (आरक्षित) सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। चन्नी पंजाब में कांग्रेस के आखिरी सीएम थे। इसके साथ ही पार्टी ने संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को उम्मीदवार बनया है। अमृतसर सीट से पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला को मैदान में उतारा है। औजला ने पिछली बार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हराया था। वहीं, पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब से अपने मौजूदा सांसद अमर सिंह को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पंजाब की सभी 13 सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।

पंजाब से Congress के उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रमलोकसभा सीटकांग्रेस
1अमृतसरगुरजीत सिंह औजला
2खडूर साहिबकुलबीर जीरा
3संगरूरसुखपाल सिंह खैरा
4पटियालाडॉ। धर्मवीर गांधी
5जालंधरचरणजीत सिंह चन्नी
6बठिंडाजीत मोहिंदर सिंह सिद्धू
7फतेहगढ़ साहिबअमर सिंह
8फरीदकोटअमरजीत कौर
9गुरदासरपुरसुखजिंदर सिंह रंधावा
10फिरोजपुर
11आनंदपुर साहिबविजय इंद्र सिंगला
12लुधियानाराजा वड़िंग
13होशियारपुरयामिनी गोमर

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article