Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस ने अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले को बनाया स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर - BJP

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव किया है। मीडिया विभाग का स्टेट कोर्डिनेटर अभय दुबे को बनाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने दुबे को डा अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का आरोपी बताया है।

04:56 AM May 28, 2022 IST | Shera Rajput

भाजपा के प्रवक्ता चतुर्वेदी ने इंदौर के तुकोगंज थाने का एक दस्तावेज अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा है, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले व्यक्ति को कांग्रेस का स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर बनाकर कमल नाथ ने अपनी अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस और राहुल गांधी की वास्तविकता इस नियुक्ति से उजागर हुई है।
पंकज चतुवेर्दी आरोप को लेकर दुबे का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिली।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने बीते रोज ही अपने मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए के के मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है। वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय यादव, अब्बास हफीज व संगीता शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष (रिसर्च), उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) नरेंद्र सलूजा व उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) का जिम्मा विभा डागेार को दिया गया है।
Advertisement
Next Article