शिवराज ने Congress पर कसा तंज , कहा - कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद कांग्रेस हुई अनाथ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी पर तंग कसते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद पूरी पार्टी अनाथ हो गई।
10:47 PM Jun 22, 2022 IST | Shera Rajput
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी पर तंग कसते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद पूरी पार्टी अनाथ हो गई।
Advertisement
श्री चौहान यहां भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद पार्टी अनाथ हो गयी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने अपने 15 माह की कार्यकाल में प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं किया। गरीबों की हितग्राही योजना बंद कर दी। जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए वो आज महाराष्ट्र में सरकार बचाने गए हैं।
श्री चौहान ने आगे तंज कसते हुए कहा कि ट्विटर नाथ ने ऐसे प्रत्याशी को अवसर दिया है जो उन्हीं की तरह सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते और झूठ परोसने का काम करते हैं।
Advertisement