Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Congress Candidate List मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

02:13 AM Apr 15, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट की एक और लिस्ट रविवार यानी14 अप्रैल को जारी की है। पार्टी ने इस लिस्ट में तीन राज्यों के 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में दिल्ली के तीन उम्मीदवारों के अलावा पंजाब के लिए छह और उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के लिए एक उम्मीदवार शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कन्हैया कुमार यहां बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलफ चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

दरसल कांग्रेस को दिल्ली में तीन सीटें मिली थी जिस पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को,उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को, और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी दो बार से सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। वहीं कन्हैया कुमार का ये दूसरा चुनाव है इससे पहले वो 2019 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की टिकट पर बेगुसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकें हैं। उस चुनाव में उन्हें 4 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

कौन है ये कन्हैया कुमार ?
कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं, जिसका उम्र 37 वर्ष है। पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2023 में उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया।

Advertisement
Next Article