टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस की सीईसी की बैठक, उम्मीदवारों की घोषणा, ये नाम आ रहे सामने

01:52 PM Mar 18, 2024 IST | Jivesh Mishra

Congress CEC Meeting: कांग्रेस की सोमवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश इकाई से 18 सीटों पर सिंगल नाम मांगे हैं। छत्तीसगढ़ की बची हुए 5 सीटों के प्रत्याशियों पर भी बैठक में चर्चा होगी

 Highlights:

 

देर शाम तक सूची की जा सकती है जारी

संभावना जताई जा रही है कि तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से फिलहाल चार पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। सांसदों और विधायकों सहित बीआरएस के कई नेता मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट का आश्वासन दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है

इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है। पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article