टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस : केंद्र सरकार ने आंध्र के लोगों को धोखा दिया, हम मदद करने के लिए प्रतिबद्ध

04:13 PM Apr 08, 2024 IST | Rakesh Kumar

कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आंध्र प्रदेश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि वह विशेष राज्य का दर्जा देकर प्रदेश के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव संबंधी अपने घोषणापत्र में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे का वादा किया है।

Advertisement

Highlights 

आंध्र प्रदेश राज्य के लिए विशेष दर्जे का वादा दोहराया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस के न्यायपत्र ने एक बार फिर आंध्र प्रदेश राज्य के लिए विशेष दर्जे का वादा दोहराया है। यह वादा किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के पारित होने के दौरान किया था। उन्होंने फरवरी 2014 में राज्यसभा के पटल पर इसके लिए प्रतिबद्धता जताई थी।  उन्होंने कहा, ‘‘विशेष श्रेणी का दर्जा प्राप्त राज्य के रूप में, आंध्र प्रदेश को निवेश आकर्षित करने में मदद के लिए विशेष केंद्रीय सहायता अनुदान, बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए बेहतर वित्तपोषण शर्तें, उत्पाद शुल्क रियायतें और कर छूट जैसे लाभ प्राप्त होंगे। ये प्रावधान राज्य की निरंतर समृद्धि की नींव रखने में मदद कर सकते थे, लेकिन मोदी सरकार ने राज्य के लोगों को 10 साल तक धोखा दिया।

आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध

रमेश का कहना था कि कांग्रेस पार्टी इस गलती को सुधारने और आंध्र प्रदेश के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस आंध्र प्रदेश के लिए न्याय सुरक्षित कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Advertisement
Next Article