W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ओडिशा की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार

07:59 PM May 05, 2024 IST | Abhishek Kumar
ओडिशा की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार
Congress Changed Their Candidates
Advertisement

Congress Changed Their Candidates: कांग्रेस ने रविवार को ओडिशा की पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिये हैं । साथ ही उसने एक और सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की।

 

Highlights

कांग्रेस ने ओडिशा की पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

सुचित्रा मोहंती ने वापस किया टिकट

सुचित्रा मोहंती की जगह जय नारायण पटनायक को टिकट दिया

ओडिशा में कांग्रेस(Congress Changed Their Candidates) ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी ने कटक जिले की अथागढ़, अंगूल जिले की अथमल्लिक, जाजपुर जिले की बारी, बालेश्वर जिले की जलेश्वर और पुरी विधानसभा सीटों के उम्मीदवार बदले हैं। वहीं पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता सुदर्शन दास को जलेश्वर से देबी प्रसन्ना चंद की जगह और उमा बल्लभ रथ को पुरी सीट से सुजीत महापात्रा की जगह टिकट दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व नेता देबाशीष नायक को शनिवार को कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद बारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इस सीट से पहले आरती देव को टिकट दिया गया था।

किसने किसका जगह लिया ?

नायक दो महीने पहले ही सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस(Congress Changed Their Candidates) ने अथमल्लिक से बीमार चल रहे विजयानंद चौलिया की जगह उनके भाई हिमांशु चौलिया को नया उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने अथागढ़ उम्मीदवार महबूब अहमद खान की जगह अब सुदर्शन साहू को टिकट दिया है। अक्षय आचार्या को नीलगिरि विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस और 'इंडिया' ब्लॉक ने सभी 147 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सुचित्रा मोहंती ने वापस किया टिकट

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पुरी लोकसभा सीट से सुचित्रा मोहंती की जगह जय नारायण पटनायक को टिकट दिया है। मोहंती ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से कोई आर्थिक मदद न मिलने की बात कहते हुए टिकट वापस कर दिया था। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए एक साथ 13 मई से 1 जून के बीच चार चरणों में मतदान होना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×