कांग्रेस ने कर्नाटक की उपेक्षा पर की शाह की निंदा
कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कर्नाटक दौरे के दौरान लंबे समय से लंबित पड़ काल्सा-बांदुरी नाला जल परियोजना जो यहां के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है उसपर एक शब्द भी नहीं बोला।
05:17 PM Jan 19, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कर्नाटक दौरे के दौरान लंबे समय से लंबित पड़ काल्सा-बांदुरी नाला जल परियोजना जो यहां के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है उसपर एक शब्द भी नहीं बोला।
Advertisement
श्री खड़गे ने यहां पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सिर्फ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने में रूचि लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे गरीब लोगों और किसानों की कोई चिंता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बाढ प्रभावित लोगों के लिए एक भी शब्द नहीं बोला।
सीएए का विरोध करते हुए उन्होंने इस कानून को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को दलितों की कोई चिंता नहीं है और यह लोग सिर्फ सहानुभूति के लिए दलितों का नाम लेते हैं।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख की नियुक्ती पर श्री खड़गे ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस संबंध में फैसला लेगा और जो भी फैसला लिया जाएगा सभी लोगों को उसका समर्थन करना पड़ेगा।
Advertisement

Join Channel