Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस अकबर को महान मानती है, भाजपा महाराणा प्रताप को : मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

06:36 PM Nov 07, 2023 IST | R.N. Mishra

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था। उनके लिए भारत का इतिहास पं. जवाहर लाल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस ने पग-पग पर हमारे इतिहास को कलंकित, अपमानित करने का कार्य किया। कांग्रेस के समय में इतिहास में पढ़ाया जाता था कि अकबर महान, यह महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। भाजपा महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी को महान मानती है।

Advertisement

कांग्रेस की नियति है समस्या, यह समाधान नहीं चाहती
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश भारत के दो महत्वपूर्ण राज्य हैं। यह दोनों साझी विरासत, संस्कृति व परंपरा के साथ ऐसे जुड़े हैं, जैसे एक आत्मा और दो शरीर के रूप में कार्य कर रहे हों। उन्होंने कहा कि आपने व पूर्वजों ने राममंदिर के लिए संघर्ष, साधना व मनोकामना की थी। हम सौभाग्यशाली हैं कि आंखों से उस कार्य को मूर्त रूप होते देख रहे हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों से रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। कांग्रेस की नियति है समस्या, यह समाधान नहीं चाहती। कांग्रेस ने कह दिया था कि कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए, लेकिन राम भक्तों ने कहा कि गुलामी के ढांचे को हटा देंगे, न रहेगा बांस-न रहेगी बांसुरी। चुनावी समर में एक तरफ रामभक्त हैं तो दूसरी तरफ राम विरोधी। एक तरफ शिक्षा का अलख जगाने वाले राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी तरफ शराब परोसकर युवाओं को बर्बादी की कगार पर ढकेलने वाले शराब माफिया। चुनाव लड़ने वाले माफिया युवाओं की पीढ़ी को बर्बाद करेंगे। हमें शराब माफिया, अपराधी नहीं चाहिए।

शिक्षा है तो संस्कार है
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि इंद्र सिंह परमार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किया, क्योंकि शिक्षा है तो संस्कार है और संस्कार है तो समृद्धि अपने आप आएगी। कांग्रेस को भारत व भारतीयता से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार है। इस देश का हिंदू कहां जाएगा। उसके साथ कांग्रेस जैसा भेदभाव करती थी, इसके लिए देश व युवा पीढ़ी को कभी उन्हें माफ नहीं करना चाहिए। राजनीति जिनके लिए पेशा हो जाए, जो राजनीति को बपौती बना लें, राजनीति के नाम पर छल-छद्म व धोखा देने का कुत्सित प्रयास करें, उनकी राजनीतिक दुकानें सदा के लिए बंद हो जानी चाहिए।

आगे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी को लव जिहाद से फुर्सत नहीं थी। वे हिंदू बालिकाओं की बजाय शोहदों के साथ खड़े हो जाते थे। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, राम मंदिर के निर्माण में इन्हें सांप्रदायिकता नजर आती है, लेकिन जेहादी मानसिकता का जहर उगलने वाले लव जिहादियों में सद्भावना नजर आती है। राम मंदिर इनके लिए सांप्रदायिकता व हमारे लिए राष्ट्रीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के बारे में सोचने की बजाय सिर्फ परिवार के बारे में सोचा। कांग्रेस की त्रासदी बन चुकी है कि वह परिवार से मुक्त नहीं हो सकती। कांग्रेस आएगी तो समस्या लाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article