टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग की

अखिलेश ने कहा कि इसके लिए उन्होंने अमन यात्रा के तहत पूरे प्रदेश का दौरा किया और लोगों को उनकी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

11:08 AM Oct 22, 2019 IST | Desk Team

अखिलेश ने कहा कि इसके लिए उन्होंने अमन यात्रा के तहत पूरे प्रदेश का दौरा किया और लोगों को उनकी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

बिहार में विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की रविवार को मांग की। 
बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “हम नरेंद्र मोदी सरकार से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का अनुरोध करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह नये बिहार का निर्माता होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। 
उन्होंने कहा कि इस संबंध में श्री बाबू :श्रीकृष्ण सिंह: की 132वीं जयंती पर सोमवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक समारोह में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि इसके लिए उन्होंने अमन यात्रा के तहत पूरे प्रदेश का दौरा किया और लोगों को उनकी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article