चुनाव में ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नारे के साथ प्रचार में उतरी कांग्रेस
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नारे के साथ प्रचार में उतरी है और शुक्रवार को उसने एक विशेष वीडियो भी जारी किया।
02:49 PM Jan 17, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नारे के साथ प्रचार में उतरी है और शुक्रवार को उसने एक विशेष वीडियो भी जारी किया।
Advertisement
पार्टी की ओर से जारी ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ वीडियो में शीला दीक्षित के 15 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख किया गया है।
कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस वाली दिल्ली, खुशहाल दिल्ली’ की बात कर रहे हैं। हम लोगों को बता रहे हैं कि 15 साल में क्या हुआ और केजरीवाल सरकार ने क्या किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में विकास कार्यों को रोक दिया। कांग्रेस ने दिल्ली का विकास किया और आगे भी करेगी।’’
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मौका मिलने पर दिल्ली में विकास कार्यों को फिर से तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
Advertisement

Join Channel