Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, प्रचार और घोषण पत्र समिति का किया गठन

पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है।

06:35 PM Jan 11, 2022 IST | Desk Team

पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है।

पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को चुनाव प्रचार समिति और घोषण पत्र समिति की सूची जारी की।  
Advertisement
सुनील जखाड़ को मिली यह जिम्मेदारी 
पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया है और सुनील जखाड़ को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इस कमेटी में अध्यक्ष सहित कुल 20 नेता शामिल हैं और 17 तो कमेटी के सदस्य हैं। डॉ अमर सिंह को संयोजक और मनप्रीत बादल को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
प्रचार समिति में कुल 25 नेता शामिल 
वहीं, प्रचार समिति में सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में कुल 25 नेता शामिल हैं, जिसमें 21 को मेंबर बनाया गया है। इस कमेटी में रवनीत सिंह को संयोजक और अमरप्रीत सिंह लल्ली को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों में विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, श्याम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, योगेंद्र पाल ढींगरा, जुगल किशोर शर्मा, केके बावा, हरदीप सिंह किंगड़ा, इमेन्युल रहमत मसीह, नवजोत दहिया, जत्थेदार चरण सिंह, देवेंद्र सिंह गरचा, गुलाम हुसैन, बलबीर सिद्धू, संदीप संधू, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, दुर्लभ सिंह और समरत ढींगरा के नाम शामिल हैं। 
पंजाब सदन का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो रहा है 
पंजाब में सभी 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती पांचों राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी। पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पंजाब में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। पंजाब सदन का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो रहा है। 
भाजपा पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है। चुनाव आयोग ने 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना की अंतिम तारीख 28 जनवरी, नामांकन की स्क्रूटनी 29 जनवरी है, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। जबकि मतदान की तरीख 14 फरवरी है।
Advertisement
Next Article