टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा कोरोना से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिसके बाद उनको यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

10:23 AM Aug 01, 2020 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिसके बाद उनको यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

कोरोना वायरस का प्रकोप देश के हरेक राज्य में जारी है। इस घातक बीमारी की चपेट में अब तक कई नेता आ चुके है। इस बीच कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिसके बाद उनको यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
शर्मा ने कल देर रात ट्वीट के माध्यम से स्वयं यह जानकारी देते हुए कहा कि वे कोरोना संक्रमित निकले हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शर्मा ने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है।चिरायु अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पिछले शनिवार से भर्ती हैं। इसके अलावा राज्य के मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और अनेक विधायक कोरोना संक्रमण के चलते यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

राज्य के इंदौर निवासी मंत्री तुलसीराम सिलावट और एक अन्य मंत्री राम खेलावन भी कोरोना संक्रमण के शिकार होने के चलते इलाज करवा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पी सी शर्मा के शीघ, स्वस्थ होने की कामना की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के दिए संकेत

Advertisement
Next Article