W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानों के परिवारों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की मुलाकात

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सबसे पहले ब्लॉक रिसिया के गांव नबीनगर में लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसान गुरविंदर सिंह के घर गयी और परिजनो से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी।

03:12 AM Oct 08, 2021 IST | Shera Rajput

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सबसे पहले ब्लॉक रिसिया के गांव नबीनगर में लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसान गुरविंदर सिंह के घर गयी और परिजनो से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी।

लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानों के परिवारों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की मुलाकात
लखीमपुर मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को बहराइच में हिंसा के शिकार किसानो के परिजनो से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और बाद में घायल किसानो के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रियंका गांधी ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा  
श्रीमती वाड्रा सबसे पहले ब्लॉक रिसिया के गांव नबीनगर में लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसान गुरविंदर सिंह (22) के घर गयी और परिजनो से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी। कांग्रेसी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी युवा किसान की आत्मा को न्याय दिलायेगी। उन्होने परिजनो को किसी भी प्रकार की मदद के लिये अपना फोन नम्बर दिया।
बाद में कांग्रेस महासचिव नानपारा के गांव बंजारन टाड़ में किसान दलजीत (32) के घर गयी और परिजनो के आंसू पोछें। परिवार जनों ने प्रियंका गांधी को शहीद किसान के शांति पूर्वक प्रदर्शन के वीडियो दिखाए और कहा कि उनके बेटे शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रियंका गांधी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
प्रियंका गांधी ने रखा नवरात्र का व्रत 
नवरात्र का व्रत रख रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर लखनऊ से लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानो के परिजनो से मिलने बहराइच के लिये चली थी। उन्होने रास्ते में अर्जुनगंज क्षेत्र में श्रीमती वाड्रा घंटी वाली मरी माता के मंदिर के सामने रूकी और मां की पूजा अर्चना की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव नवरात्रि में उपवास रख रही हैं।
लखीमपुर हिंसा में मरने वाले चार किसानो में दो बहराइच के निवासी थे। श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को अपने भाई एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर में मृतक किसान लवप्रीति सिंह और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मुलाकात की थी। इस मौके पर उन्होने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग करते हुये कहा था कि किसानो के परिजनो के आंसू पैसे से नहीं पोछें जा सकते। कांग्रेस उनको न्याय दिलायेगी जब तक दोषियों को उनके किये की सजा और श्री अजय मिश्र का इस्तीफा नहीं हो जाता, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×