For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना ने कर्नाटक की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया: राहुल गांधी

11:24 AM Oct 04, 2023 IST | Uday sodhi
कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना ने कर्नाटक की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया  राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और यह गर्व की बात है कि हमारा शासन मॉडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि राज्‍य की महिलाओं को उनका अधिकार मिले।

क्ति योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कर्नाटक में लक्ष्मी, वंदना, पूजा और उनके जैसी लाखों महिलाओं को कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है, जो मुफ्त बस यात्रा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे उन्‍हें स्कूल, कॉलेज, काम पर जाना हो या राज्य में कहीं भी यात्रा करनी हो, शक्ति योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और इसके परिणामस्वरूप पर्याप्त बचत हुई है।

कर्नाटक की महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएं

उन्होंने कहा, यह योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है और रोजगार के अवसर पैदा करती है। यह गर्व की बात है कि हमारा शासन मॉडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि कर्नाटक की महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएं। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक समाचार की प्रति भी संलग्न की है। शक्ति योजना, दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कांग्रेस की पांच गारंटियों का हिस्सा थी। राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने इस योजना को लागू किया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Uday sodhi

View all posts

Advertisement
×