Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खा गई थी, वहीं भाजपा राफेल विमान खा गई : आप

देश अम्बानी, अडानी जैसे व्यापारियों के इशारों पर चल रहा है। पर जल्द ही वह समय आयेगा, जब भारत माता का लाल अरविंद केजरीवाल देश चलाएगा.

08:15 PM Feb 02, 2019 IST | Desk Team

देश अम्बानी, अडानी जैसे व्यापारियों के इशारों पर चल रहा है। पर जल्द ही वह समय आयेगा, जब भारत माता का लाल अरविंद केजरीवाल देश चलाएगा.

पटना : आम आदमी पार्टी ने शनिवार को राजधानी में लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला. यह मार्च जिला अध्यक्ष चौ० ब्रह्म प्रकाश यादव और सुयश कु० ज्योति ‘राजा’ के नेतृत्व में एनआईटी मोड़ से अशोक राजपथ होते कारगिल चौक तक गया.

मार्च को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला किया तो भाजपा ने राफेल एयरक्राफ्ट घोटाले में अपना मुंह काला किया. सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी जी ने ‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’ का नारा दिया था। परंतु राफेल घोटाले में सारा रिकॉर्ड तोड़ कर खाया और खिलाया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने कहा, कांग्रेस अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खा गई थी, वहीं भाजपा राफेल विमान खा गई। घोटाला करने के मामले में, कांग्रेस-बीजेपी दोनो मौसेरे भाई है। उन्होंने कहा, न खाऊंगा, ना खाने दूंगा के नारों के साथ देश संभालने वाले, तिहाड़ जेल में बंद क्रिश्चयन मिशेल को, जेल में कनॉट प्लेस की मिठाई, चांदनी चौक से बिरयानी मंगा कर लजीज भोजन परोस रही है।

उन्होंने कहा, मिशेल को भारत लाने के बाद से बीजेपी लगातार दावे कर रही थी कि तमाम घोटालेबाजों के नाम सामने आएंगे। ईडी हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या अगस्ता वेस्टलैंड का नाम ब्लैकलिस्ट से हटाने में किसी ने मदद की थी? मिशेल ने इसके जवाब में एक बीजेपी नेता का नाम लिया है।

यादव ने कहा कि भाजपा और काँग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है। अपने-अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिये दोनों एक से बढ़कर एक झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी देश अम्बानी, अडानी जैसे व्यापारियों के इशारों पर चल रहा है। पर जल्द ही वह समय आयेगा, जब भारत माता का लाल अरविंद केजरीवाल देश चलाएगा.

जिला अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि पूरे बिहार में भाजपा-कांग्रेस का पोल खोल अभियान चलाया जायेगा और घर-घर जाकर भाजपा-कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया जायेगा।

मार्च में, मनोज कुमार, बबलू प्रकाश, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, विकास आनंद, उमा दफ़्तुआर, आएशा हुसैन, रजिया सुल्ताना, आसमा खान, गुल्फ़िसा यूसुफ, शाहान प्रवेज़, आदि मेहता, हिमांशु कुमार, मो० चाँद, सुयश ज्योति, रंजीत सिंह, विकास आनंद, जितेंद्र चंद्रवंशी, संतोष चौधरी, मनीष कुमार, राहुल मेहता, कमलेश कुमार, आसिफ इक़बाल, दीपक कुमार, अभिषेक यादव, एहतेशाम, जिला मीडिया प्रभारी मृणाल राज आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article