Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'कांग्रेस पार्टी में वर्कर से बड़ी अहमियत कुत्ते की है'

NULL

12:54 PM Nov 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कुते वाले ट्वीट को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्कर से बड़ी अहमियत कुत्ते की है। कांग्रेस में रहना है तो राहुल गांधी के कुत्ते को लाड लडाते हुए बिस्कुट खिलाने होंगे। इस बात का रहस्य उद्घाटन खुद राहुल गांधी के उस ट्वीट से होता है जिसमे उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर डालते हुए लिखा है कि मेरे ट्वीट ये करता है। अनिल विज ने मीडिया के समक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी की पॉलिसी लव मी एंड लव माय डॉग वाली है। उन्होने खुद ही खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस का उपाध्यक्ष जो भी करता है वो एक कुत्ता करता है।

जो भी बातें कहता है वो खुद नही कहते बल्कि उनका कुत्ता कहता है। जिस किसी को भी राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देनी है वह राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया न दें बल्कि उनके कुत्ते पर दें। कांग्रेस में रहना है तो राहुल के कुत्ते को पुचकारना होगा। एक नेता ने इस बात का खुलासा भी किया है कि राहुल गांधी जिस थाली में अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाते हैं उसी थाली में अपने से मिलने आने वाले नेताओं को बिस्किट खिला देते हैं। कांग्रेस पार्टी में आदमियों से ज्यादा कुत्तों की कदर है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेल महाकुंभ पर दिए गए बयान पर कहा कि हिसार में हुआ खेल महाकुंभ का आयोजन बेहद सफल रहा है। इस खेल महाकुंभ में लगभग 6 लाख खिलाडिय़ों ने जिला स्तर पर और तकरीबन 30 हजार खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

(राजेश जैन)

Advertisement
Advertisement
Next Article