For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस ने अतीत की गलतियों की सजा सत्ता खोकर पाई : CM मोहन यादव

12:52 AM Aug 14, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
कांग्रेस ने अतीत की गलतियों की सजा सत्ता खोकर पाई   cm मोहन यादव

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों ने शिरकत की। इंदौर के राजवाड़ा से तिरंगा यात्रा शुरू हुई और इसका समापन गांधी हॉल पर हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जन्माष्टमी 16 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर जहां पर भगवान कृष्ण के मंदिर हैं, उसे लेकर सरकार प्लानिंग भी बनाएगी।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्‍होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि वह राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिस कारण से कांग्रेस को अतीत में अपनी गलतियों की सजा सत्‍ता खोकर चुकानी पड़ी। वह भारतीय सेना, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का अपमान करते हैं। यह हमारे देश के लोकतंत्र के स्‍तंभ हैं। अगर आप इन पर सवाल उठाओ तो लोकतंत्र को कैसे बचाओगे? इससे पहले, ग्वालियर में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री एक जीप में सवार थे और उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रद्युम्न सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

तिरंगा यात्रा के रूट पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां लोग तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, गांधी रोड और आकाशवाणी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह जश्न मनाया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वाकई वह अद्भुत है। मेरी ओर से सभी को बधाई।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×