W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस ने किया गुर्जर समाज का अपमान : PM MODI

09:30 AM Nov 24, 2023 IST | Nikita MIshra
राजस्थान में कांग्रेस ने किया गुर्जर समाज का अपमान   pm modi
PM MODI
Advertisement

PM MODI ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान में गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, वह किसी ने नहीं किया हैं।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • कांग्रेस ने गुर्जरों का किया अपमान : PM MODI
  • PM MODI कर रहे राजस्थान में आम चुनाव चुनाव प्रचार
  • PM MODI ने कसा कांग्रेस के नेताओं पर तंज

 

PM MODI ने राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को राजसमंद के देवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबसे मर्दों का प्रदेश वाला बयान सुन रहे हैं तब से वह अपना गुस्सा काबू नहीं कर पा रहे है, कांग्रेस नेता रहे राजेश पायलट के बेटे के लिए गद्दार, नकारा, निकम्मा जैसे शब्द उपयोग किए गए। उन्होंने कहा कि गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, यह राजस्थान की पिछली पीढ़ ने भी देखा और आज की पीढ़ भी देख रही।

PM MODI ने कसा कांग्रेस के नेताओं पर तंज

PM MODI ने कहा ' कांग्रेस के नेताओं का सपना, बस अपना अपना परिवार है। मोदी अलग मिट्टी से बना है। आप ही मेरे परिवारजन हैं। इसलिए मेरे लिए तो आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।' उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है, पूरी दुनिया मान रही है 2024 के चुनाव में तीसरी बार केंद, में फिर मोदी सरकार बनने वाली है। गत पांच वर्ष जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तो राजस्थान में ज्यादा काम नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा '21वीं सदी में राजस्थान का तेज विकास करने के लिए मुझे यहां भी भाजपा की सरकार चाहिए। आप मेरा सपना पूरा करोगे, आपको 25 नवंबर को कमल को जो भी वोट देंगे, मुझे भी मजबूत करेंगे।'पीएम मोदी  ने कहा ' राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। गत कुछ दिनों मैं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में गया हूं। वहां मैंने परिवर्तन की तीव, उत्कंठा देखी है। कांग्रेस को लोग जल्द हटाना चाहते हैं और भाजपा को लाना चाहते हैं।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×