Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2024 के चुनाव में कांग्रेस का सफाया होना तय - नरेंद्र मोदी

09:23 PM Feb 11, 2024 IST | Deepak Kumar

झाबुआ (मनीष शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के झाबुआ में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान एक जनसमूह को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी अपने बूते पर 370 सीटें हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की 'आहार अनुदान योजना' के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी वितरित की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है।

प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर निशाना

Advertisement

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं। एक डबल इंजन सरकार का दौर और दूसरा कांग्रेस के जमाने का काला दौर। कम उम्र के युवाओं को शायद याद भी नहीं होगा, आज विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा मध्य प्रदेश भाजपा सरकार से पहले देश के सबसे बीमारू राज्यों में गिना जाता था। हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, देश का गौरव है। आपका सम्मान भी और आपका विकास भी... ये मोदी की गारंटी है। आपके सपने, आपके बच्चों के सपने, नौजवानों के सपने... ये मोदी का संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा की गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था।पीएम मोदी ने कहा, 'गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था। मैं मुख्यमंत्री बना तो इन पट्टों में मैंने स्कूल खुलवाए। अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं। कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है।

भाजपा 370 पार- पीएम मोदी


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार 400 पार का नारा भी दोहराया। पीएम ने कहा कि एनडीए की 400 पास की बात मैं भी सुन रहा हूं। लेकिन अकेली भाजपा 370 पार करेगी। साथ ही उन्होंने मौजूद लोगों से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि आपको यहां से आकर एक ही काम करना है। पिछले तीन चुनाव में आपके यहां पोलिंग बूथ में क्या रिजल्ट आया था उसे निकालो और कितने वोट पड़े वह निकालो और कमल को किस पोलिंग बूथ पर ज्‍यादा वोट मिले उसे लिख लो और जहां ज्यादा वोट मिले वहां 370 वोट ज्यादा मिलने चाहिए, ऐसी तैयारी करें।

भाजपा सरकार के काम गिनाए


इस दौरान पीएम ने भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्य भी गिनाए। साथ ही कहा कि जनजातीय समाज हमारे लिए वोट बैंक नहीं देश का गौरव है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के बच्चों की चिंता नहीं की।
पीएम ने कहा कि वन संपदा कानून में बदलाव कर हमारी सरकार द्वारा वन भूमि से जुड़े अधिकार लौटाए गए। सिकल सेल एनीमिया सैकड़ों लोगों की जान ले रही थी। कांग्रेस ने इतने वर्ष सरकार चलाई, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासी समाज के बच्चों की चिंता नहीं की। ये चुनाव का मुद्दा नहीं होता था। लेकिन हमारे लिए वोट नहीं आपकी जिंदगी मायने रखती है। हमने सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है। ये नियत का फर्क है कि आज हमारा आदिवासी समाज सम्मान के साथ विकास की दौड़ में आगे दौड़ रहा है।

कांग्रेस को अपने महलों की चिंता


पीएम ने कहा कि हमारी सरकार मप्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस सरकार से 24 गुना ज्यादा पैसा हमारी सरकार ने रेलवे के विकास के लिए दिया है। आज एक एक सेक्टर में एमपी के विकास के लिए हम इतना ज्यादा पैसा भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आपके गांव की नहीं अपने महलों की चिंता थी। हम कांग्रेस के गड्ढों को भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरखाने भगदड़ मची है। कांग्रेस अपने पापों के दलदल में धंस चुकी है। लूट और फूट कांग्रेस की ऑक्‍सीजन है।

अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार में जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने 'समाज के सम्मान को दबाकर कांग्रेस ने इस देश में शासन किया।'

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

वहीं कार्यक्रम से पूर्व पीएम मोदी ने जनजातीय महासम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

यह मुख्य सौगात दी पीएम ने

खरगोन में टंट्या मामा विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा , जिससे खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर व आलीराजपुर जुड़ेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग 7520 के उज्जैन-देवास खंड पर 41.42 किमी का 1025 करोड़ रुपये लागत से निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के हरदा-बैतूल मार्ग पर 30 किमी का 893.08 करोड़ रुपये लागत से निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी उज्जैन-झालावाड़ 133.50 किमी का 498 करोड़ की लागत से निर्माण। दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 244.50 किमी का 1189.5 करोड़ रुपये लागत से निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के हरदा-बैतूल खंड के चिचोली-बैतूल फोरलेन 40.248 किमी का 947.29 करोड़ रुपये लागत से निर्माण। दोहरीकरण परियोजना प्रधानमंत्री 604 करोड़ रुपये की इंदौर-देवास-उज्जैन रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। रतलाम रेलवे के 27.15 करोड़ रुपये से होने वाले पुनर्विकास के तहत 12 मीटर चौड़े ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। 25.18 करोड़ रुपये में मेघनगर रेलवे स्टेशन का विकास होगा। वाटर परियोजना के तहत रतलाम-धार के 1011 गांव को पानी मिलेगा। 27 करोड़ की झाबुआ के सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण। 51 किमी लंबी व 2137 करोड़ की बरखेड़ा-बुधनी-इटारसी लाइन का लोकार्पण। 236.82 करोड़ की इटारासी नार्थ साउथ ग्रेड सेपेटर का लोकार्पण।

Advertisement
Next Article